logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: विखे पाटिल ने उद्धव पर बोला हमला, कहा- सत्ता के लिए हिंदुत्व से हुआ अलग


बुलढाणा: बीजेपी नेता और राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने उद्धव ठाकरे पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, सत्ता के लिए उद्धव ने हिंदुत्व को छोड़ दिया।" रविवार को  विखे शेगांव दौरे पर पहुंचे थे, सोमवार सुबह गजानन महाराज की समाधि पर जाने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने उद्धव ठाकरे की आलोचना की। इसी के साथ उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि, "सत्ता के लिए हिंदुत्व से अलग हो रहे उद्धव ठाकरे को आत्ममंथन करना चाहिए।"

उद्धव ठाकरे ने मालेगांव की एक सभा में बयान दिया था कि 'अगर 2024 के बाद बीजेपी की सरकार आती है तो चुनाव नहीं होंगे। इस पर बोलते हुए विखे ने कहा कि, "शिवसेना 25 साल से बीजेपी के साथ गठबंधन में थी और वे इससे उबरे नहीं। छल कपट से सरकार बनाने वाले और मुख्यमंत्री का पद पाने वाले उद्धव ठाकरे को यह वाक्य शोभा नहीं देता। इसके विपरीत, उनके लिए यह सही होगा कि वे अपनी जांच करें।"

उद्धव ठाकरे द्वारा सावरकर को लेकर राहुल गांधी को दी गई उनकी चेतावनी के बारे में पूछे जाने पर भाजपा नेता ने कहा, "उनकी सरकार के दौरान औरंगाबाद में औरंगजेब की कब्र पर फूल चढ़ाए गए और वे चुप रहे। यह अच्छी बात है कि सत्ता छोड़ने के बाद अब सावरकर को भगवान माना जाने लगा है। लेकिन ये बयान उन लोगों के मुंह पर शोभा नहीं देते, जिन्होंने सत्ता पाने के लिए हिंदू धर्म से नाता तोड़ लिया। मूल रूप से उद्धव सावरकर के बारे में बात करने का कोई अधिकार नहीं है।"

हमारा गठबंधन बालासाहेब की सेना के साथ

ठाकरे का यह बयान कि, "वह लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं, एक बड़ा मजाक है, विखे ने ठाकरे का मजाक उड़ाया। यह पूछे जाने पर कि क्या आगामी चुनावों में भाजपा और उद्धव ठाकरे समूह के बीच गठबंधन होगा, यह एक काल्पनिक प्रश्न है। विखे ने समझाया कि हमारा गठबंधन बालासाहेब की सेना के साथ है।"