logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: तेज हवाओ से ढही दिवार, बच्ची की दर्दनाक मौत


बुलढाणा: जिले में आज हुई बेमौसम बारिश ने एक मासूम बच्ची की जान ले ली। तेज हवाओं के कारण दिवार गिर गई, जिसमें दबकर बच्ची की मौत हो गई। मुर्तक बच्ची का नाम कृष्णाली गणेश बोरवाल है। वहीं बाजू में बैठी उसकी बड़ी बहन बच गई। 

जिले के संग्रामपुर तहसील में आज बेमौसम बारिश हुई। इस दौरान तेज हवा भी चली। इस कारण कटेल गांव निवासी गणेश रमेश बोरवार के घर की दीवार गिर गई। दिवार के निचे आने  के कारण उनकी ढाई साल की बच्ची निचे दब गई और उसकी मौत हो गई। एकलारा, कटेल के तलाठी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर संग्रामपुर तहसीलदार को रिपोर्ट सौंपी है। बच्ची के मौत के कारण  गांव में मातम पसर गया है।

बिजली की चपेट में आने से आठ बकरियों की मौत

जिले के खामगांव तहसील में आज दोपहर बिजली गिरने के साथ ही बेमौसम बारिश हुई। इस बार खामगांव तालुका के पलाशी खुर्द में एक किसान की बकरियों पर बिजली गिरने से आठ बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई. बकरी के मालिक वसंतराव इंगले खेत में बकरियां चराने गए थे। अचानक बिजली कड़कने के साथ बारिश होने लगी। अचानक बिजली की चपेट में बकरे आ गए। इस बार उन्हें भारी नुकसान हुआ है। बकरी मालिक वसंतराव इंगले ने प्रशासन से पंचनामा कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।