logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: मुआवजे की मांग को लेकर येरली वासियों का जिला कचेरी के सामने अनशन


बुलढाना: जिगांव परियोजना अंतर्गत के बाधित गांववासियों की ओर से मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष अनशन प्रारंभ किया गया है. यह आंदोलन 31 जनवरी से प्रारंभ किया गया है.

जिले की जिगांव परियोजना को लेकर इलाके के कई गांव का पुनर्वास किया जा रहा है. इन गांव वासियों के खेत व घर परियोजना के लिए अधिग्रहित किए गए हैं. जिसका मुआवजा इन किसानों को अब तक प्रदान नहीं किया गया. येरली वासियों ने ग्राम पंचायत नमूना आठ के अनुसार गांव के 152 लोगों को मुआवजा प्रदान किया जाए, इस मांग को लेकर 15 दिसंबर व 25 दिसंबर को जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया था. जिस पर अधिकारियों ने जल्द ही किसानों को मुआवजा उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया था, किंतु 25 जनवरी के पश्चात तक यह मुआवजा उपलब्ध कराया नहीं गया.  

अधिकारियों ने अपना आश्वासन तोड़ दिया, इस बात से दुखी होकर गांव वासियों ने अपने घरों का मुआवजा व खेती का मुआवजा देने की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष अनशन आंदोलन प्रारंभ कर दिया है. बुधवार का अनशन का दूसरा दिन है. जिसके पश्चात प्रशासन ने इस आंदोलन की सुध नहीं ली, जिससे नागरिकों में नाराजगी का आलम है. इस आंदोलन में विश्वास पाटिल, नानाराव वेरुलकर, शिवाजी आंबेकर, कृष्णा चंदनशिव, ओंकार बावस्कार, संदीप पुंडे आदि का समावेश है.