logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhna: शादी की पत्रिका बांटकर वापस आरहे पिता को ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर मौत


बुलढाणा: बेटी की शादी की पत्रिका बांटकर वापस आ रहे पिता को अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कांशीराम मांझा (52, निवास कुरहा गोटमारा, मोतला) निवासी के रूप में हुई है। यह हादसा बुधवार दोपहर मूर्ति फाटा के पास हुआ। 

मिली जानकारी के अनुसार, कांशीराम की बेटी की शादी 27 अप्रैल को होने वाली थी। इसी को देखते हुए वह अपने रिश्तेदारों के यहां पत्रिका बांटने के लिए गए थे। जैसे ही वह मलकापुर मार्ग स्थित पेपर मिल के पास मोड़ पर पहुंचे सामने से आते एक अज्ञात ट्रक ने उनके दोपहिया क्रमांक एमएच28एजे6091 को जोरदार टक्कर मर दी। इस हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पसटमार्टम के लिए भेज दिया। 

वहीं जैसे ही इस बात की जानकारी परिजनों को मिली तो  मांझा परिवार में कोहराम मच गया। खुशी का माहौल बदल गया है और गांव में मातम पसर गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।