logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

सरकारी नौकरी करते हुए डॉक्टर कर रहे निजी क्लिनिक, सरकार ने थमाया नोटिस 


बुलढाणा: सरकारी नौकर होते हुए निजी क्लिनिक चलने वाले डॉक्टरों पर राज्य सरकार ने सख्त रुख अपना लिया है। इसी के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने जिले के अंदर 37 डॉक्टरों को नोटिस जारी किया है। इसी के साथ सभी को चेतवानी दी गई है कि, भविष्य में अगर इसे जारी रखा तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस खबर के सामने आते ही डॉक्टरों में हड़कंप मच गया है।  

पिछले कुछ महीनों से ऐसी शिकायतें आ रही थीं कि सरकारी सेवा में कार्यरत चिकित्सक निजी चिकित्सा व्यवसाय कर रहे हैं। इस शिकायत के अनुसार जिले के सर्जनों ने 37 चिकित्सकों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में सब डॉक्टरों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है साथ ही डॉक्टरों को जिला सर्जन को हर महीने एक प्रमाण पत्र जमा करना होगा। जिसमें उन्हें बताना पड़ेगा की वह निजी क्लिनिक नहीं चल रहे हैं। 

सरकारी डॉक्टरों को निजी प्रैक्टिस की 

ज्ञात हो कि, सरकारी नौकरी कर रहे डॉक्टरों को निजी प्रैक्टिस करने की इजाजत नहीं है। अगर कोई डॉक्टर ऐसा करते हुए दिखाई देता है उसपर कड़ी कार्रवाई करें का प्रावधान है। इसके बावजूद जिले के अंदर कई डॉक्टर लगातार ऐसा करते हुए दिखाई पड़ते हैं।