logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Buldhana

खामगांव में पांच दिन बाद झमाझम बारिश, खेतों में लौटी हरियाली… किसानों के चेहरे खिले


बुलढाणा: बुलढाणा जिले के खामगांव और आसपास के इलाकों में पांच दिनों के अंतराल के बाद एक बार फिर झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। बारिश रुकने के कारण जो खेत प्यासी धरती में तब्दील हो चुके थे, वहां अब फिर से जीवन की हरियाली लौट आई है।

पिछले चार-पांच दिनों से जिले में बारिश पूरी तरह से थमी हुई थी, जिससे किसानों की चिंताएं बढ़ गई थीं। कई क्षेत्रों में बुआई अधूरी रह गई थी, और जहां बुआई पूरी हुई थी, वहां फसल सूखने की आशंका मंडरा रही थी।

हालांकि, इस अंतराल का लाभ उठाकर कुछ किसानों ने बची हुई बुआई पूरी करने में सफलता पाई। लेकिन बारिश की आवश्यकता अब भी बनी हुई थी। ऐसे में आज सुबह से शुरू हुई भारी बारिश ने किसानों को बड़ी राहत दी है।

किसानों में दिखा राहत 
खामगांव तहसील सहित जिले के अन्य हिस्सों में जैसे ही बारिश शुरू हुई, किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई। खेतों में पानी पहुंचने से सोयाबीन, कपास और मूंग जैसी फसलों को जीवनदान मिला है। जिन किसानों ने समय पर बुआई की थी, उन्हें अब फसल की बढ़वार की उम्मीद है।