logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: 14 से 16 मार्च जिले में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताया अनुमान


बुलढाणा: मौसम विज्ञान विभाग ने 14 से 16 मार्च के बीच बुलढाणा जिले में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है। मार्च में हुई बेमौसम बारिश से किसान मायूस हो गए हैं और इस बारिश से कटी हुई गेहूं, हरभरा, मक्का और रबी की फसलें प्रभावित हुए हैं। जिले में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है।  

बेमौसम बारिश से कृषकों को कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थान पर भण्डारण करना चाहिए, भंडारण की व्यवस्था न होने पर संबंधित फसलों को प्लास्टिक तिरपाल से ढक देना चाहिए ऐसी अपील की जा रही है। बेमौसम वर्षा की संभावना को देखते हुए चना और गेहूं की फसल की तुरंत कटाई करने की सलाह दी जा रही है।

किसानों को बिजली गिरने की सटीक चेतावनी प्राप्त करने और जानमाल के नुकसान को रोकने के लिए दामिनी मोबाइल ऐप का उपयोग करना चाहिए। ऐसी अपील जिला कृषि मौसम विज्ञान केंद्र, कृषि विज्ञान केंद्र, बुलढाणा द्वारा की गई है।