logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

अन्य की तर्ज पर भगवान परशुराम आयोग का भी हो गठन, संजय गायकवाड़ ने कहा- ब्राह्मणों में कई लोग गरीब


बुलढाणा: राज्य सरकार ने अपना पहला बजट पेश कर दिया है। इस दौरान वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने समाज के पिछड़े समुदाय के लिए उत्थान के लिए कई आयोग का गठन करने के ऐलान किया है। इन्हीं आयोग के तर्ज पर बुलढाणा से विधायक संजय गायकवाड़ ने बड़ी मांग कर दी है। उन्होंने विधानसभा के अंदर भगवान श्री परशुराम आयोग के गठन करने की मांग की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि, ब्राह्मणों में भी कई लोग गरीब है, उनके लिए इसका गठन किया जाना चाहिए।"

शुक्रवार को विधानसभा में बोलते हुए ध्यानकर्षण प्रस्ताव के दौरान यह मांग की। गायकवाड़ ने कहा, "राज्य में कई ब्राह्मण भाइयों का बुरा हाल है। सरकार द्वारा खुली श्रेणी के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने के लिए अमृत योजना शुरू की गई है। मंदिर में भिखारियों और पूजा करने वालों की आर्थिक स्थिति हलकान है। उन्हें किसी निगम से लाभ नहीं मिलता है। इसलिए उनके लिए एक अलग निगम बनाया जाना चाहिए।"

गायकवाड़ की इस मांग पर राज्य सरकार ने सकरात्मक प्रतिक्रिया दी है। सरकार की तरफ से अंदर मौजूद मंत्री ने इस मांग पर  जल्द से जल्द कार्रवाई करने की बात कही है।