logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Pankaj Deshmukh Death Case: मृतक की पत्नी ने साजिश का लगाया आरोप, सीआईडी जाँच के लिए जिलाधिकारी को सौंपा निवेदन


बुलढाणा: बुलढाणा जिले के जलगांव जामोद से भाजपा कार्यकर्ता और भाजपा विधायक संजय कुटे के ड्राइवर की संदिग्ध मौत का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। अब इस मामले ने अलग मोड़ ले लिया है। मृतक पंकज देशमुख की पत्नी सुनीता देशमुख ने मौत को दुर्घटना नहीं बल्कि साजिश बताया है। सुनीता ने कहा कि, "उनके पति की मौत के पीछे साजिश है। इसी के साथ उन्होने जिलाधिकारी से मुलाकात की और मामले की जाँच सीआईडी से करने की मांग की है। 

जिले से एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जिला कलेक्टर से मुलाकात की और सीआईडी ​​जांच की मांग की। इस प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल बोंद्रे, कांग्रेस की राज्य सचिव स्वाति वाकेकर, ठाकरे समूह की प्रवक्ता जयश्री शेलके, शरद पवार समूह के प्रसनजीत पाटिल और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे। 

सुनीता देशमुख ने कहा, "मेरे पति ने कुछ जमीन खरीदी थी और कुछ राजनीतिक हस्तियों की नजर उस जमीन पर थी।" सुनीता देशमुख ने गंभीर आरोप लगाया है कि मेरे पति की हत्या में कुछ राजनीतिक हस्तियां भी शामिल थीं। इसलिए, यह पूरा मामला पेचीदा है इसलिए हत्यारों को सामने लाया जाना चाहिए।" 

असली मामला क्या है?
भाजपा नेता और पूर्व मंत्री संजय कुटे के ड्राइवर का शव बुलढाणा जिले के जलगांव जामोद में एक खेत में पेड़ से लटका मिला था। इस घटना ने काफी सनसनी मचा दी थी। उनकी पत्नी सुनीता देशमुख ने कहा था कि ड्राइवर पंकज देशमुख की मौत आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या थी। चूंकि पंकज देशमुख के शरीर पर पिटाई के निशान दिखाई दे रहे थे, इसलिए आत्महत्या या हत्या का संदेह जताया गया था।