logo_banner
Breaking
  • ⁕ धानोरकर गुट का ‘ऑपरेशन गुटनेता’ सफल; सुरेंद्र अडबाले बने मनपा कांग्रेस के नए गुट नेता, राजेश अडूर की हुई छुट्टी ⁕
  • ⁕ Nagpur: धर्मांतरण के दबाव और शोषण का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार ⁕
  • ⁕ Bhandara: वरठी में दीये की बत्ती से लकड़ी के पुराने घर में लगी आग; जान का नुकसान नहीं, घर में रखा सामान जला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में एमडी ड्रग्स की बिक्री, क्राइम ब्रांच ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ बढ़ता जा रहा मानसून का इंताजर, उमस और गर्मी से नागरिक परेशान; विदर्भ में तापमान फिर 44 डिग्री के पार ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Buldhana

Police Attack Case: पुलिस ने 25 आरोपियों के खिलाफ मामला किया दर्ज, पुलिसकर्मी को बनाया था बंदी


बुलढाणा: खामगांव तहसील के बोरी अदगांव में मंगलवार को सशस्त्र डकैती के मामले में तलाशी अभियान चला रही पुलिस टीम पर भीड़ के हमले कर दिया था। इस दौरान आरोपियों के एक पुलिस कर्मी को बंदी भी बना लिया था। जिसे 24 घंटे बाद छुड़ाया गया था। इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था। इस मामले में पुलिस ने 25 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

फतेहपुर घाट के पारधी बस्ती में रात में जब पुलिस टीम 'कांबिंग ऑपरेशन' कर रही थी, तभी वहां के नागरिकों ने पुलिस को रोक लिया और उनके साथ लूटपाट और मारपीट की। इस मामले में सरकारी काम में बाधा डालने और मारपीट करने वाले करीब 25 लोगों के खिलाफ हिवारखेड़ थाने में मामला दर्ज किया गया है। स्थानीय क्राइम ब्रांच के कर्मचारी घायल युवराज राठौड़ ने हिवारखेड पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इसके आधार पर राजू भोसले, विजू भोंसले, लहू धांडारे, तीन महिलाओं सहित 15 से 20 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए थे।

घटना मंगलवार की रात की है जब आठ से दस लोगों ने खामगांव तहसील के बोरी अदगांव के पास एक खेत में रहने वाले एक किसान के घर में सशस्त्र डकैती की। चोरों ने लाठी, लोहे के पाइप और चाकू से हमला कर महिलाओं समेत चार लोगों को घायल कर दिया। इस दौरान आरोपी लाखों का सामान लेकर फरार हो गए थे। इस घटना के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने फतेहपुर गांव के पारधी टांडा पर कांबिंग अभियान चलाने का फैसला किया और रात के समय यह अभियान शुरू किया। लेकिन थांडी के लोगों ने चारों पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को लाठी-डंडों व पत्थरों से मार कर भागने पर मजबूर कर दिया।