logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

रविकांत तुपकर ने मुख्यमंत्री शिंदे के अयोध्या दौरे की आलोचना, कहा- किसान परेशान, राज्य सरकार घूम रही


बुलढाणा: किसान नेता रविकांत तुपकर ने राज्य कैबिनेट के अयोध्या दौरे पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि, "एक तरफ किसान बारिश, ओलावृष्टि से हुए नुकसान के कारण परेशान है। वहीं दूसरी तरफ राज्य की सरकार, मुख्यमंत्री अपने विधायकों को लेकर अयोध्या दौरे पर पहुंचे हैं। यह बिलकुल भी उचित नहीं है।"

तुपकर ने कहा, "मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अगले महीने भी अपने तमाम विधायकों और मंत्रियों को लेकर अयोध्या जा सकते थे। लेकिन, उन्होंने परेशान किसानों को असहारा छोड़कर चले गए।"

तुपकर ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि, "यदि अगले आठ दिनों में किसानों के खेतों को हुए नुकसान का पंचनामा नहीं किया गया तो स्वाभिमानी किसान संगठन एक बार फिर अपने स्टाइल के अनुसार सड़क पर उतरेगा। अगर इस दौरान कानून व्यवस्था की कोई परेशानी हुई तो जिम्मेदार केवल सरकार होगी।"