logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

शिक्षक ने महिला शिक्षिका के लिए लिखी प्रेम कविता वायरल की,पुलिस में मामला दर्ज हुआ


बुलढाणा - शिक्षक का दायित्व होता है की वो शिक्षा का प्रचार-प्रसार कर समाज को गढ़े लेकिन बुलढाणा के खामगांव में एक शिक्षक की ऐसी हरक़त सामने आयी है जो इस पवित्र पेशे को अपवित्र करती है. जिला परिषद स्कूल के इस शिक्षक ने अपने साथ काम करने वाली साथी महिला शिक्षक के साथ कुछ ऐसी हरकत कर दी की इसकी न केवल जिले भर में चर्चा हो रही है.बल्कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ विनयभंग का मामला दर्ज हुआ है.जिला परिषद की पलशी बुद्रक स्थित स्कूल में शिक्षक रोहिदास राठोड साथ में कार्यरत 34 वर्षीय शिक्षिका से एकतरफा प्रेम करता था.उसने अपने प्रेम में शिक्षिका के लिए एक प्रेम कविता भी लिखी जो सोशल मीडिया में ख़ासी वायरल हो रही है. आरोपी ने यह कविता व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से वायरल भी कर दी.शिक्षक की इस हरक़त की वजह से महिला शिक्षिका की बदनामी हुई जिस वजह से इस विवाहित महिला शिक्षिका को पुलिस की शरण में जाना पड़ा.
 
महिला शिक्षिका की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के ख़िलाफ़ विनयभंग का मामला दर्ज किया है.पीड़ित शिक्षिका के मुताबिक नवंबर 2021 से लगातार आरोपी उसे परेशान कर रहा है.स्कुल के क्लासरूप में बच्चों को पढ़ाने के बजाये शिक्षक साथी शिक्षिका को लगातार तड़ाते रहता था. जब आस-पास कोई न रहे तो वह अश्लील हरकतें करता था.

इस मामले के सामने आने के बाद इसकी चर्चा जिले भर में हो रही है.लेकिन ऐसे गंभीर मामले में एक शिक्षक के ही लिप्त होने की जानकारी सवाल उठती है की जिनके कंधों पर समाज को गढ़ने की जिम्मेदारी है वही अगर ऐसी हरकतें करेंगे तो समाज का क्या होगा ?