logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: 221 ग्राम पंचायतों को स्वतंत्र इमारत की आवश्यकता, किराए के इमारतों में चल रहा काम


  • लालफीताशाही में उलझे 221 प्रस्ताव 

बुलढाना: ग्रामीण स्तर पर गांव के विकास के लिए ग्राम पंचायत कार्यालय महत्वपूर्ण समझा जाता है. जिले में 221 ग्राम पंचायत को खुद की इमारत नहीं होने के कारण उनको किराए की इमारत में अपना काम चलाना पड़ रहा है. इन ग्राम पंचायतों की इमारत बनाने की मांग को लेकर कई सालों से प्रस्ताव भेजे गए हैं किंतु यह प्रस्ताव लालफीताशाही में उलझे हुए पड़े हैं. जिससे ग्राम स्तर पर नाराजगी का आलम है. 

जिले में कुल 870 ग्राम पंचायत है. जिनमें से 221 ग्राम पंचायत को खुद की इमारत नहीं है. ग्रामीण इलाकों में यह कार्यालय जिला परिषद की शाला, सामाजिक सभागृह या किराए के मकान में चलाया जा रहा है. गांव में प्राथमिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम ग्राम पंचायत के माध्यम से किया जाता है. जिसके कारण इस कार्यालय को महत्वपूर्ण समझा जाता है. किंतु गांव के विकास के काम देखने वाली संस्था को ही खुद की इमारत नहीं होने से यह संस्था गांव का विकास कैसे करेगी यह सवाल उठाया जा रहा है. 

सरकार की ओर से 26 जनवरी व 15 अगस्त को सभी कर्मचारियों को मुख्यालय में ध्वजारोहण कराने के आदेश जारी किए जाते हैं. यह आदेश गुट ग्राम पंचायत के लिए दिए जाते है. किंतु जिले में 221 ग्राम पंचायतों की खुद की इमारत नहीं होने के कारण इन मुख्यालय में रहने वालों को ही दूसरी जगह पर ध्वजारोहण के लिए जाना पड़ता है.

जिले में है कुल 870 ग्राम पंचायत 

बुलढाना तहसील में 66 ग्राम पंचायत, चिखली तहसील में 99, दे. राजा तहसील 48, सि.राजा  तहसील 80, लोनार तहसील 60, मेहकर तहसील 98, खामगांव तहसील 97, शेगांव तहसील 46, नांदुरा तहसील 65, जलगांव जामोद तहसील 47, संग्रामपुर तहसील 50, मलकापुर तहसील 49 इसी तरह से मोताला तहसील में 65 ग्राम पंचायत है. 

इन ग्राम पंचायतों को नहीं इमारत 

बुलढाना में 26 ग्राम पंचायत को इमारत नहीं है. चिखली में 24, देउलगांव राजा 10, लोनार 25, मेहकर 32, खामगांव 22, शेगांव 8, नांदुरा 7, जलगांव जामोद 4, संग्रामपुर 10, मलकापुर 8 इसी तरह से मोताला में 13 ग्राम पंचायत को इमारत नहीं है.