logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

खारघर हादसे में 50 लोगों की मौत, जिला अध्यक्ष राहुल बोंद्रे ने आरोप लगाते हुए कहा- सरकार छुपा रही आकड़ें


बुलढाणा: खारघर हादसे में हुई मौत को लेकर राज्य की सियासत गरमाई हुई है। कांग्रेस पार्टी ने इसको लेकर शिंदे-फडणवीस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस राज्य के हर जिले में पत्रकार वार्ता का आयोजन कर सरकार को घेर रही है। इसी को लेकर सोमवार को बुलढाणा में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष राहुल बोंद्रे ने सरकार पर खारघर में हुई मौत हो लेकर बड़ा दावा किया है। बोंद्रे ने कहा कि, “इस हादसे में 50 लोगों की मौत हुई है, लेकिन सरकार असली आकड़ा छुपा रही है।”

बोंद्रे ने कहा, “राज्य सरकार इस हादसे की जिम्मेदारी श्रीसेवकों पर डाल रहे हैं। इस कार्यक्रम पर करीब 13 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। मंच पर नेताओं के साथ वीआइपी की तरह व्यवहार किया गया। एसी, कूलर सब कुछ था। लेकिन लाखों सेवकों के लिए साधारण शामियाने, पीने के पानी की व्यवस्था क्यों नहीं की गई?”

उन्होंने कहा, “कार्यक्रम चल ही रहा था कि कई सेवक गिर पड़े और मर गये, किसी को चक्कर आ गये। जब उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा था, तब भी नेताओं के भाषण जारी रहे, यह बेशर्मी की पराकाष्ठा है। इस सरकारी समारोह को राजभवन में आयोजित करने के बजाय गैर जिम्मेदाराना तरीके से खुले में आयोजित किया गया।”

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दें इस्तीफा 

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “वहीं जब लोगों की मौत होने लगी तो वहां भगदड़ मच गई। इस दौरान सैकड़ों सेवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। मूल रूप से शासकों ने कार्यक्रम का राजनीतिकरण किया। अब भी सरकार सही आंकड़े यह कहकर छुपा रही है कि 14 लोगों की मौत हुई है।  मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए और पद से इस्तीफा देना चाहिए।”