logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: महिला की आंख से निकाले गए 60 जीवित लार्वा, डॉक्टर को लगे दो घंटे


बुलढाणा: जिले के चिखली तहसील के मालगणी की ज्योति गायकवाड़ की आंख से 60 जिंदा लार्वा निकालने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. चिखली के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वप्निल मोरवाल ने इस महिला की आंखों से ये लार्वा निकाले. डॉक्टर को लार्वा निकालने में दो घंटे लग गए और एक-एक लार्वा निकालना पड़ा.

मजदूरी करने वाली इस महिला की आंख में खेत में काम करते समय अचानक मिट्टी का ढेला चला गया, जिसके बाद से वह आंखों की समस्या से जूझ रही थी. अधिक परेशानी होने पर जब महिला डॉ. स्वप्निल के पास गई तो उसे पता चला कि उसकी आंखों में कीड़े पड़ गए हैं.

डॉ. मोरवाल ने तुरंत लार्वा को हटाने का फैसला किया और एक एक कर उनकी आंखों से 60 जीवित लार्वा निकाले. अब उनकी आंखों में कोई परेशानी नहीं है और उनकी आंखें भी स्वस्थ हैं. इसके लिए हर जगह डॉ. मोरवाल की सराहना हो रही है.