logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Buldhana

Buldhana: शेगांव के माटरगाव में दूषित पानी पीने से 87 लोग डायरिया से संक्रमित


बुलढाणा: बुलढाणा जिले की शेगांव तहसील के माटरगाव में दूषित पानी पीने के कारण 87 नागरिक डायरिया से पीड़ित हो गए। इन सभी का निकटवर्ती विभिन्न सरकारी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

गांव में अचानक फैली डायरिया की समस्या और स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण नागरिकों में रोष फैल गया और गांव की महिलाओं ने जलंब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारियों को खूब खरी खोटी सुनाई।

इसके विपरीत, अप्रभावी और अनुपस्थित होने के बावजूद उक्त दबंग महिला चिकित्सा अधिकारी ने मरीजों का इलाज करने के बजाय ग्रामीणों को पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की धमकी दी थी। फिलहाल, जिला स्तरीय चिकित्सा दल गांव पहुंच चुका है और वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी भी स्थिति पर नजर रख रहे हैं।