logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Buldhana

Buldhana: जलगांव जामोद तहसील के सुनगांव में 24 वर्षीय युवक गोराडा बांध में डूबा


बुलढाणा: बुलढाणा की जलगांव जामोद तहसील के सुनगांव ग्राम पंचायत क्षेत्र के गोराला बांध में तैरते समय एक 24 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई।

जलगांव जामोद के निभोरा बुद्रुक निवासी 24 वर्षीय कैलास खंडारे अपने दोस्तों के साथ गोराला बांध में तैरने गया था। सभी दोस्त गोराडा बांध क्षेत्र में पहुँचे और कैलास तैरने के लिए गोराला बांध में गहराई में चला गया। उसके दोस्त तैर नहीं सकते थे, इसलिए वे किनारे पर नहा रहे थे।

उसके दोस्तों ने उसे डूबता देख लेकिन वह उसे बचा नहीं पाए। बताया जा रहा है कि बांध क्षेत्र में खोज और बचाव अभियान अभी भी जारी है। मृतक कैलाश खंडारे दिवाली के मौके पर गाँव आया था। वह अपने माता-पिता का अकेला बच्चा था। इस घटना से निम्भोरा बुद्रुक गाँव में हड़कंप मच गया है।