logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

बुलढाणा और मेहकर में आदित्य ठाकरे की निष्ठा यात्रा, नेताओं ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को शामिल होने का किया आवाहन 


बुलढाणा: जब से शिवसेना में बगावत हुई है, उद्धव ठाकरे और उनके समर्थक बागियों पर हमलावर है और उनके क्षेत्र में जाकर उन्हें घेरने का प्रयास कर रहे हैं। युवा सेना प्रमुख और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे लगातार बागियों के निर्वाचन क्षेत्र में जाकर निष्ठां यात्रा निकाल रहे हैं। इसी क्रम में आने वाली साथ तारीख को आदित्य बुलढाणा और मेहकर के दौरे पर पहुंचने वाले हैं। इस दौरान वह निष्ठा यात्रा में शामिल होंगे। 

ठाकरे के इस दौरे को लेकर उद्धव ठाकरे के गुट की तैयारी शुरू कर दी है। इस यात्रा की जानकारी देते हुए जिला प्रमुख जालिंधर बुधवत ने कहा कि, "युवा सेना प्रमुख आदित्य 7 नवंबर को बुलढाणा आ रहे हैं और बुलढाणा जिले के मेहकर और बुलढाणा के विधायक और सांसद जो मुख्यमंत्री एकनाथराव शिंदे के धड़े में शामिल हुए हैं, उनके निर्वाचन क्षेत्र में वह अपनी तोप चलाएंगे। वह यहां 2 बजे निष्ठा यात्रा सभा को संबोधित करेंगे। इसी के साथ उन्होंने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को शामिल होने का आवाहन किया है।