logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: दो गुटों में जमकर मारपीट, 21 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज


खामगांव: क्रिकेट मुकाबले को लेकर दो गुटों में विवाद के बाद मारपीट होने की घटना तहसील के ग्राम पिंपलगांव राजा में हुई. इस मामले में दोनों गुटों की शिकायत के आधार पर 21 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मो. तोसीफ मो. शफीक (30) यह जि.प. प्रा. उर्दु स्कूल के पीछे चल रहे क्रिकेट मुकाबले देखने के लिए गया था. इस समय मैदान पर किसी कारण को लेकर विवाद चल रहा था. इस बीच मो. तोसीफ मो. शफीक यह विवाद छुड़ाने जाने पर 10 से 15 लोगों ने मिलकर उसे बैट, स्टम्प से पीट कर घायल किया.

 इस मामले में मो. तोसीफ मो. शफीक (30) ने पिंपलगांव राजा पुलिस थाने में दर्ज की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुजफर इनामदार सफदर इनामदार, अजगर इनामदार रैऊफ इनामदार, शेख जिशान शेख मेहबुब, जुबेर इनामदार सत्तार इनामदार, माजीद इनामदार मजीत इनामदार, राजाउल्ला खान अताउल्ला खान, समीउल्ला खान अताउल्ला खान, शेख उमर शेख हतिम, सैय्यद शहीद सैय्यद सलाउद्दीन, इरफान इनामदार रशीद इनामदार एवं अन्य 5 से 6 लोगों के खिलाफ धारा 143, 147, 148, 149, 324, 504, 506 के तहत मामला दर्ज किया है. 

इसी तरह अजगर इनामदार रैऊफ इनामदार (65) ने दी शिकायत के आधार पर मो. तोसीफ मो. शफीक, मो. अतिक मो. शफीक सैय्यद नदीम सैय्यद हकीम, शे. नासीर शे. फईम, अब्दुल रफीक अब्दुल रशीद, मो. शफीक अब्दुल रशीद के खिलाफ धारा 143, 147, 148, 149, 324, 504, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस तरह कुल मिलाकर 21 युवकों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं.