logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यालय पर बोला धावा, राज्य भर में चल रहा आंदोलन


बुलढाणा: अपनी विभिन्न न्याय मांगों को लेकर राज्य भर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं 4 दिसंबर से हड़ताल पर चली गई हैं. इस बीच आज राज्य में विभिन्न स्थानों पर विधायकों के कार्यालयों पर मार्च निकाला गया.

खामगांव में भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने आज राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और बीजेपी विधायक फुंडकर के कार्यालय पर मार्च निकाला.

विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाडी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के हड़ताल पर रहने के कारण आंगनबाडी भवन बंद हैं। लेकिन उनकी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है. इसलिए, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं निश्चित समय सीमा के अनुसार चरणों में विभिन्न आंदोलन कर रही हैं। 

यह मार्च खामगांव के भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर मैदान से शुरू हुआ। यह मार्च डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर प्रतिमा से शुरू होकर बीजेपी कार्यालय तक पहुंचा. यहां विधायक आकाश फुंडकर ने आश्वासन दिया कि आंगनबाडी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की समस्या का सरकार जल्द ही समाधान करेगी.