logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: युवती के प्रेम विवाह करने से नाराज परिजनों ने की पति समेत सास की पिटाई, पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज


बुलढाणा: रविवार को खामगांव तहसील के एक गांव में लड़की भागकर अपने ससुराल आ गई तो 12 लोगों ने घर में घुसकर पति समेत सास की पिटाई कर दी। खामगांव ग्रामीण पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन महिलाओं और नौ पुरुषों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

लड़की के ससुर द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, उनके बेटे ने गांव की एक लड़की के साथ भागकर प्रेम विवाह किया था। इसी बीच उनके घर पर सालगिरह का कार्यक्रम होने के कारण वे दोनों वापस लौट आये. इसी दौरान लड़की की मां घर पर आ गयी. उसने लड़की की सास को बिना वजह पीटना शुरू कर दिया। उसी समय उसके साथ मौजूद आठ-दस लोग हाथों में लाठी-डंडे व पत्थर लेकर घर में घुस आये.

शिकायत में कहा गया कि शिकायतकर्ता के बेटे को बुरी तरह पीटा गया और उसके घर का सामान फेंक दिया गया। तीन दोपहिया और एक चारपहिया वाहन को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन महिलाओं समेत नौ पुरुष आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. आगे की जांच पड़ताल देवराव धांडे कर रहे हैं.