logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

बाबा रामदेव अपने नाम से राम का नाम हटा ले,महिलाओं के कपड़े पर उन्होंने जो कहा वो रावण के भाव को प्रकट किया: नीलम गोहरे


बुलढाणा: महिलाओं के कपड़ों पर टिप्पणी कर योगगुरु बाबा रामदेव विवादों में फंस चुके है.उनके इस बयान पर विधान परिषद की उप सभापति नीलम गोहरे ने भी कठोर आपत्ति दर्ज कराई है.बुलढाणा के शेगांव में पत्रकारों से बात करते हुए नीलम गोहरे ने बताया की बाबा रामदेव को अपने नाम से राम का नाम हटा लेना चाहिए उन्होंने तो टिप्पणी की है वो रावण की भावना हो प्रगट करती है.उन्होंने यह भी जानकारी दी की राज्य महिला आयोग द्वारा बाबा रामदेव को नोटिस जारी किया गया है.

नीलम गोहरे का कहना है की बाबा रामदेव बतौर योग गुरु विश्व विख्यात है बीते 15 वर्षो से कई लोगों की उनपर आस्था रही है इसलिए वो जहा कहते है लोग योग साधना के लिए जाते है.इसलिए अगर हम 50 प्रतिशत योग शक्ति को देखते है और उनकी इस टिप्पणी को तो उसकी योग साधना,मन का संतुलन,शरीर स्वास्थ्य इन सबसे इतर एक वासना से व्याप्त व्यक्ति का दृश्य दिखाई देता है.यह दुखदाई और तकलीफ़ देने वाला है.

समाज से ऐसे कई लोग है जो महिलाओं को इसी नज़र से देखते है. पर जिन्हे हम विशेष आदरभाव देते है उनसे यही अपेक्षा होती है की वो महिलाओं के प्रति अच्छे विचारों का सम्मान करना चाहिए। ऐसे बयान पर जिस तरह से रास्ते पर चलने वाले मवाली पर 354 की कलम से केस दर्ज होता है.ऐसे विधान उपमुख्यमंत्री की पत्नी जहा खुद मौजूद हो वह इस तरह की बात कहना महिलाओं का बड़ा अपमान है. 

पर जिस नज़र से  मुँह से यह विचार गया इससे उनके उनके,बाबा के मन के विचार प्रकट हुए वो भयावह है. और यह कृत्य लोगों के साथ विश्वासघात सामान है.इसलिए राज्य के उपमुख्यमंत्री जो खुद सुसंकृत व्यक्ति है देवेंद्र फडणवीस उनसे ठोस भूमिका लिए जाने की मांग है.ऐसे समय में जिन्होंने गलती की उन्हें अहसास कराया जाना चाहिए। कई धर्मगुरुओं के ख़िलाफ़ महिलाओं से सम्मान को ठेस पहुचाये जाने के मामले सामने आये है जो गंभीर है.