logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

मुख्यमंत्री बदलने की चर्चा पर बोले बच्चू कडू, कहा- कुछ भी हो जाये एकनाथ शिंदे ही रहेंगे सीएम


बुलढाणा: राज्य में मुख्यमंत्री के बदलने की चर्चा जोर-शोर से शुरू है। वहीं अब इन चर्चाओं पर सरकार के साथी और प्रहार पार्टी के प्रमुख बच्चू कडू ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।  सोमवार को बुलढाणा में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, "मुझे नहीं लगता कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पद छोड़ना पड़ेगा। चाहे राजनीतिक क्षेत्र में कुछ भी हो, चाहे जो भी चर्चा हो रही हो। शिंदे पद नहीं छोड़ने वाले हैं।"

बुलढाणा तहसील के धड़ में महाराष्ट्र दिवस की शाम को आयोजित कार्यक्रम में विधायक काडू शामिल हुए। इस मौके पर भाजपा विधायक श्वेता महल्ले भी मौजूद रहीं। इसके बाद उन्होंने देर रात मीडिया से बात करते हुए यह भविष्यवाणी की।

कडू ने कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार के बयान पर तीखी टिप्पणी की कि 'जब तक मोदी और शाह साथ देंगे, शिंदे की हैसियत रहेगी'.  इस बयान से असहमति जताते हुए कडू ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि एकनाथ शिंदे को पद छोड़ना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि अगर अगला विधानसभा चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ा जाता है तो जनता निश्चित तौर पर गठबंधन के साथ खड़ी होगी।"

कडु ने कहा, "सुप्रीम कोर्ट में चल रहे सत्ता संघर्ष मामले का जो भी नतीजा निकले, उसका राज्य सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इसी के साथ उन्होंने दावा किया कि 'वह' संभावित परिणाम का प्रभाव सीमित होगा।" कडु ने आगे कहा, उन्हें नहीं लगता कि फैसले का लोगों पर कोई असर पड़ेगा।