logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Buldhana

बुलढाणा जिले की 51 हजार लाडली बहनों का लाभ रुका; लाभार्थियों का फिर हो रहा सत्यापन


बुलढाणा: विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री लाड़की बहन योजना लागू की थी, लेकिन अब इस योजना के कारण सरकारी खजाने पर अतिरिक्त बोझ पड़ने का रोना रोया जा रहा है। सरकार इस योजना के लाभार्थियों की संख्या कम करने के लिए कई कदम उठा रही है। खबर है कि 65 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और एक परिवार में दो से अधिक लाभार्थियों का लाभ बंद कर दिया जाएगा। बुलढाणा जिले में इन दोनों शर्तों को पूरा करने वाले कुल 51 हजार 430 लाभार्थियों का लाभ अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। यह जानकारी जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी अमोल दिघुले ने दी।

बुलढाणा जिले में मुख्यमंत्री लाड़की बहन योजना के तहत कुल 6 लाख 11 लाभार्थी हैं। राज्य सरकार के निर्देशानुसार, एक परिवार की केवल 2 महिलाएं ही इस योजना का लाभ ले सकती हैं। साथ ही, लाभार्थी महिलाओं की आयु 21 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सरकार के संज्ञान में यह मामला आया है कि एक परिवार की 2 से अधिक महिलाएं और 65 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं भी लाभ ले रही हैं।

जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी अमोल दिघुले ने बताया कि राज्य सरकार ने महिला एवं बाल विकास विभाग को उन लाभार्थी महिलाओं का पता लगाने का निर्देश दिया है जो इन दोनों शर्तों का उल्लंघन कर रही हैं। बुलढाणा जिले में एक ही परिवार की 39 हजार 267 से अधिक लाभार्थी महिलाएं हैं। साथ ही, 65 वर्ष से अधिक आयु की 12 हजार 133 महिलाएं पाई गई हैं। इस प्रकार, 51 हजार 430 लाभार्थी महिलाओं की सब्सिडी रोक दी गई है और इसकी पुष्टि की जा रही है।