logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Buldhana

Bharat Jodo Yatra: सफल बनाने संजय राठोड को जिम्मा, नवंबर में विदर्भ में दाखिल होगी यात्रा


बुलढाणा: नवंबर माह में विदर्भ (Vidarbha) में प्रवेश करने वाली भारत जोड़ी पदयात्रा (Bharat Jodo Yatra) की सफलता के लिए प्रदेश कांग्रेस कमर कस रही है। इसी के तहत इस यात्रा को सफल बनाने की जिम्मेदारी विदर्भ के 11 जिलों के 11 नेताओं को सौंपी गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में पदयात्रा नवंबर में महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी। मराठवाड़ा के बाद यह यात्रा बुलढाणा जिले में प्रवेश करेगी और जलगांव-जमोद से मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी।

संजय राठौड़ को मिली जिम्मेदारी

बुलढाणा जिले की जिम्मेदारी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजय राठौड़ को सौंपी गई है। राठौड़ वरिष्ठ नेता सांसद मुकुल वासनिक के वफादार और प्रदेश अध्यक्ष पटोले के विश्वासपात्र के तौर पर जाने जाते हैं। पश्चिम विदर्भ में अकोला से प्रशांत गावंडे, वाशिम से दिलीप सरनाईक, यवतमाल से तातू देशमुख, अमरावती शहर और ग्रामीण से वीरेंद्र जगताप जिम्मेदार होंगे। पूर्वी विदर्भ में नियुक्ति इस प्रकार है। वर्धा से अशोक शिंदे, नागपुर शहर और ग्रामीण से रवींद्र दारेकर, भंडार से नाना गावंडे, गढ़चिरौली से नामदेव किरसन, गोंदिया पी. जी. कटेरे, चंद्रपुर शहर और ग्रामीण सुभाष धोटे को जिम्मेदारी की गई है।

नेताओं का यह होगा काम

उपरोक्त अधिकांश नेता क्षेत्रीय अधिकारी हैं और वे समन्वय के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार होंगे। उन्हें कांग्रेस जिलाध्यक्ष के साथ समन्वय से काम करना है। जिला कार्यकर्ताओं को निर्धारित मार्ग पर समय से पूर्व उपस्थित कराना, उनकी सूची क्षेत्रीय समिति को भिजवाना, पैदल मार्ग पर स्थानों की जानकारी कार्यकर्ताओं को देना तथा नियुक्त नेताओं के कार्यक्रम की योजना बनाकर माहौल बनाना आवश्यक है।

प्रदेश मुख्यालय में बनाया गया वार रूम

इस पदयात्रा के लिए मुंबई में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में कंट्रोल रूम बनाया गया है। सभी अधिकारियों को यह निर्देशित किया गया है कि नामित 11 पदाधिकारी आवश्यकतानुसार इस प्रकोष्ठ से संपर्क करें। इन नेताओं को अपने दैनिक कार्यों की रिपोर्ट 'क्षेत्र' को देनी होगी।

यह भी पढ़ें:

  • कृषि केंद्र की जाँच करने पहुंची महिला कृषि अधिकारी का पर्स चोरी