logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Buldhana

भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा


बुलढाणा: गाव जामोद तहसील के प्रसिद्ध भेंडव की पारंपरिक 'घट मांडणी' की भविष्यवाणी आज सोमवार तड़के जारी कर दी गई है। इस साल फसल और बारिश को लेकर मिश्रित लेकिन कुल मिलाकर अच्छे संकेत दिए गए हैं। करीब 350 साल पुरानी इस परंपरा को लेकर हर साल किसान और विभिन्न क्षेत्रों के लोग उत्सुक रहते हैं। अक्षय तृतीया के दूसरे दिन घोषित की जाने वाली इस भविष्यवाणी में देश की स्थिति को लेकर भी कई अहम दावे किए गए हैं।

बुलढाणा जिले सहित आसपास के कई जिलों के हजारों किसानों और नागरिकों की नजर जिस भेंडवळ की घट मांडणी पर टिकी थी, उसकी बहुप्रतीक्षित भविष्यवाणी आज सोमवार को घोषित की गई। चंद्रभान महाराज के वंशज सारंगधर महाराज और पुंजाजी महाराज ने घट मांडणी में रखे गए धान्य, पदार्थ और उनकी स्थिति का निरीक्षण कर यह भविष्यवाणी प्रस्तुत की। बारिश को लेकर किए गए अनुमान के अनुसार जून महीने में कम बारिश होगी, जुलाई में सामान्य, अगस्त में अच्छी और सितंबर में जोरदार बारिश होने की संभावना जताई गई है। 

फसल की स्थिति को लेकर कहा गया है कि कुल मिलाकर स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन कुछ क्षेत्रों में बेमौसम बारिश और बीमारियों का खतरा बना रहेगा, जिससे फसलों को नुकसान हो सकता है। देश की आर्थिक स्थिति को लेकर भविष्यवाणी में कहा गया है कि खजाने पर दबाव रहेगा और आर्थिक तंगी महसूस हो सकती है। साथ ही देश पर कुछ संकट आने से शासन पर तनाव बढ़ेगा, हालांकि देश का नेतृत्व स्थिर बना रहेगा। सुरक्षा के लिहाज से शत्रु की गतिविधियां बढ़ने की आशंका जताई गई है, लेकिन भारतीय सेना सतर्क और मजबूत रहेगी। इस मौके पर बुलढाणा जिले के साथ-साथ जळगाव खानदेश और मध्यप्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किसान और नागरिक उपस्थित रहे।