logo_banner
Breaking
  • ⁕ "अधिकारियो को खरात एक दूसरे की पत्नियों से संबंध रखने का देता था सलाह", विजय वडेट्टीवार का सनसनीखेज दावा ⁕
  • ⁕ "बयानबाजी करने से अच्छ विजय वडेट्टीवार सरकार या एसआईटी को साबुत दें", चंद्रशेखर बावनकुले का कांग्रेस नेता को आवाहन ⁕
  • ⁕ Bhandara: नरभक्षी बाघिन का आतंक, एक की मौत, महिला गंभीर; गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Buldhana

जालना में समृद्धि महामार्ग पर भयानक हादसा, मजदूरों की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, 8 लोगों की मौत


जालना: जालना में समृद्धि महामार्ग पर हुए एक भयानक सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है और दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। समृद्धि महामार्ग पर कडवंची गाँव के पास यह हादसा हुआ।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, कडवंची गाँव से जालना शहर की ओर आ रही मजूरों की पिकअप को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जबरदस्त टक्कर मार दी। इस भयानक हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में छह महिलाएँ शामिल हैं। ये महिलाएँ समृद्धि महामार्ग पर सफाई का काम कर रही थीं। काम खत्म करके ये महिलाएँ पिकअप वैन में सवार हो रही थीं। नागपुर से मुंबई की दिशा में जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप वैन को जबरदस्त टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

हादसे के बाद पुलिस की मदद के लिए घटनास्थल पर देरी से पहुँचने का आरोप लग रहा है। इससे स्थानीय नागरिक नाराज हो गए। इस हादसे का सटीक कारण अभी पता नहीं चल सका है। हादसे के बाद सड़क पर खून के धब्बे और महिला मजदूरों के शव बिखरे नजर आ रहे थे। मजदूरों की मौत की खबर सुनते ही उनके परिजन हादसे वाले स्थान पर पहुँचे। वहाँ अपने अपनों के शव देखकर छोटे-छोटे बच्चों ने खूब चीख-पुकार मचाई। इस घटना से समृद्धि महामार्ग पर हो रहे हादसों का मुद्दा फिर से सुर्खियों में आ गया है।

इस हादसे के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट करके मदद की घोषणा की है। उन्होंने लिखा, “जालना के पास समृद्धि महामार्ग पर हुए एक हादसे में 8 लोगों की मौत अत्यंत दुखद है। मैं उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। उनके परिवारों के दुख में हम सहभागी हैं। इस घटना में घायल हुए लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है और स्थानीय प्रशासन समन्वय कर रहा है। जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक खुद वहाँ मौजूद हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ। इस हादसे में मृतकों के वारिसों को राज्य सरकार की ओर से 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।”