logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

रविकांत तुपकर को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली जमानत, समर्थकों में खुशी


बुलढाणा: आज बुधवार को बुलढाणा कोर्ट ने किसान नेता रविकांत तुपकर को जमानत दे दी। जमानत मिलने की खबर सुनकर उनके समर्थक खुशी से झूम उठे। पिछले 15 दिनों से रविकांत तुपकर को जमानत मिलने को लेकर कई तरह की चर्चाएं उठी थीं। 

कोर्ट ने सरकारी पक्ष और तुपकर का पक्ष सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। इसके बाद सुनवाई के लिए तारीख दी गई थी। किसानों के लिए विभिन्न आंदोलनों में तुपकर के खिलाफ दायर 21 मामलों में अदालत ने रविकांत तुपकर को जमीन दी थी। हालांकि, बुलढाणा पुलिस जमानत को रद्द करने की मांग को लेकर फिर से जिला अदालत पहुंची और याचिका दायर की। इस मामले की सुनवाई लगातार पांच बार स्थगित की गई। 

कोर्ट में लोकतंत्र में विरोध करना हर किसी का अधिकार है। रविकांत तुपकर के खिलाफ कोई आपराधिक आरोप नहीं हैं। इसके साथ ही मेधा पाटकर के आंदोलन का हवाला देते हुए वकील शरवरी तुपकर ने सरकारी वकीलों द्वारा उठाए गए मुद्दों का खंडन किया है. 

उन्होंने कहा कि हमें न्यायपालिका पर भरोसा है। लेकिन रविकांत तुपकर ने पहले ही अपना दृढ़ संकल्प व्यक्त कर दिया था कि यदि परिणाम उनके खिलाफ गए और वापस जेल जाने की नौबत आई तो वे जेल से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। लेकिन आज कोर्ट ने राहत देते हुए तुपकर को जमीन दे दी है।