logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: समृद्धि पर बीएमडब्लू का टायर फटा; महिला की मौत, बच्ची सहित चार घायल


बुलढाणा: दुर्घटओं का महामार्ग बन चूका समृद्धि में शनिवार शाम फिर एक कार हादसे का शिकार हो गई। इसमें एक महिला की मौत हो गई, वहीं तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतक महिला की पहचान नीलम महाडिक (34, खोपोली, रायगढ़) निवासी है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस हादसे में चार साल की बच्ची बच गई है। यह हादसा टायर फटने के कारण हुआ हुआ। 

मिली जानकारी के अनुसार, महाडिक परिवार नागपुर में अपने किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए आ रहा था। कार क्रमांक डी डी ०१ए ४१३१ कार से मृतक नीलम अपने ससुर जीवन महाडीक, देवर यश माहाडिक व बेटे सोहम महाडिक (12) व बेटी सौम्या महाडिक (4) सवार थे। शनिवार शाम शाम साढ़े पांच बजे जैसे ही कार ने सिंदखेडराजा टोल क्रॉस किया। अचानक कार के सामने के दाए हिस्से वाला टायर फट गया। तेज रफ़्तार में होने के कारण कार सीधे उछलकर साइड में लगे पोल से टकरा गई। 

इस हादसे में मौके पर नीलम की मौत हो गई, वहीं ससुर, देवर, बेटा और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए  सिंदखेडराजा ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मुतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।