logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: 19 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार


खामगांव: शहर समीप एक गांव में रहने वाली 19 वर्षीय युवती के साथ युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म करने की घटना उजागर हुई है, शहर पुलिस ने उक्त युवक के खिलाफ शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विगत चार सालों से युवती एवं युवक की पहचान थी। इस बीच युवती घर में खाना बना रही थी। इस दौरान आदित्य कोकाटे निवासी चालीसगांव यह युवक अचानक उसके घर में घुसा एवं युवती का मुंह दबाकर बेडरूम में लेकर गया। जहां उसने युवती पर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इस समय युवती ने हंगामा मचाने पर युवक वहां से भाग गया। पीड़िता युवती ने खामगांव शहर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आदित्य कोकाटे के खिलाफ आईपीसी की धारा 452, 376 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। आगे की जांच थानेदार के मार्गदर्शन में पुलिस कर्मचारी कर रहे है।