logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: उपभोक्ताओं पर 2123 का बकाया, नवनियुक्त अधीक्षण यंत्री सुरेंद्र कटके ने दी जानकारी


बुलढाणा: महावितरण उपभोक्ताओं को समय-समय पर छोटे-छोटे झटके देता रहता है। हालांकि इस बार जिले के ग्राहकों ने महावितरण को 2123 करोड़ रुपये बकाया का बड़ा 'झटका' दिया है। इससे नए अधीक्षण यंत्री सुरेंद्र कटके को महा वसुली की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा है। सुरेंद्र कटके ने बुलढाणा महावितरण के अधीक्षण अभियंता का पद ग्रहण किया है। जहां मीडिया से बात करते हुए बकाया राशि का ब्यौरा पेश किया। जिले में घरेलू, व्यवसायिक और औद्योगिक मिलाकर कुल 4 लाख 86 हजार उपभोक्ता हैं। इन ग्राहकों पर 75 करोड़ का बिजली बिल बकाया है।

स्ट्रीट लाइट के 1826 उपभोक्ता हैं और संबंधित संस्थानों पर 244 करोड़ रुपये बकाया है। जलापूर्ति योजना के ग्राहकों की संख्या 1463 है तथा 86.41 करोड़ बकाया है। इन ग्राहकों की कुल संख्या छह है। कटके ने कहा कि 56 लाख और बकाया की कुल राशि 2123 करोड़ हो गई है। 

इस दौरान अधीक्षण अभियंता ने बताया कि 31 मार्च तक बिजली बिल नहीं जमा करने वाले ग्राहकों के खिलाफ जल्द ही सख्त अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जिले में वज्रपात अभियान चलाया गया है और इस अभियान को और तेज किया जाएगा। 

किसानों के तीस प्रतिशत बिल माफ़ 

किसानों पर बकाया का मुद्दा उठाते हुए कोटके ने कहा, “किसानों पर बकाया बहुत अधिक है, भले ही किसान 70 प्रतिशत बिल का भुगतान करते हैं, उनका पूरा बिल माफ कर दिया जाता है। इस योजना से किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है।” इसी के साथ कटके ने 31 मार्च से पहले किसानों से बिल का भुगतान करने की अपील कर किसानों से वसूली की राशि केवल कृषि क्षेत्र की योजना पर आवंटित होने की बात को ध्यान में रखते हुए चर्चा समाप्त कर दी है।