logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: अज्ञातों ने 40 वर्षीय व्यक्ति का रेता गला


बुलढाणा: शहर में एक बेहद खौफनाक घटना सामने आई है, जहां तीन अज्ञात अपराधियों ने एक 40 वर्षीय व्यक्ति की गाला रेत कर हत्या कर दी। मृतक व्यक्ति की पहचान संतोष उर्फ बाल्या दत्तात्रय जाधव में की गई है। वह शहर के पूराने मंदिर के पास रहता था। यह घटना शुक्रवार रात साढ़े 10 बजे, शहर के शिवजी कॉलेज के पास डॉ. वाघ के अस्पताल के सामने हुई। सारे आम हुई इस घटना से इलाके में भय का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, मृतक व्यक्ति बोथरा अस्पताल से पुराने गांव की ओर जा रहा था। तभी उसके पीछे से दो स्कूटी आई, जिसमें तीन लोग बैठे हुए थे। जैसे ही तीनों बाल्या के पीछे पहुंचे अकेले गाडी चला रहा व्यक्ति ने जेब से धारधार कोई चीज निकाली और गले पर मार कर फरार हो गए।

पिछले से हुए हमला के कारण संतोष जमीन पर गिर गया। इस हादसे के बाद कई वाहन वहां से गुजरे लेकिन किसी ने भी गाड़ी रोककर उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया। अधिक खून बह जाने के कारण मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। मृतक के भाई श्रीकृष्ण दत्तात्रेय जाधव द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर बुलढाणा नगर थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।