logo_banner
Breaking
  • ⁕ धानोरकर गुट का ‘ऑपरेशन गुटनेता’ सफल; सुरेंद्र अडबाले बने मनपा कांग्रेस के नए गुट नेता, राजेश अडूर की हुई छुट्टी ⁕
  • ⁕ Nagpur: धर्मांतरण के दबाव और शोषण का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार ⁕
  • ⁕ Bhandara: वरठी में दीये की बत्ती से लकड़ी के पुराने घर में लगी आग; जान का नुकसान नहीं, घर में रखा सामान जला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में एमडी ड्रग्स की बिक्री, क्राइम ब्रांच ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ बढ़ता जा रहा मानसून का इंताजर, उमस और गर्मी से नागरिक परेशान; विदर्भ में तापमान फिर 44 डिग्री के पार ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Buldhana

Buldhana: DP में लगी भीषण आग


बुलढाना: शहर के टीपू सुल्तान चौक क्षेत्र में सोमवार की देर शाम अचानक महावितरण की 'डीपी' से धुंआ निकला  और आग लग गई. देखते ही देखते आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया और तेज विस्फोट हुआ. जिससे परिसर में भागमभाग मच गई. गनीमत रही कि जान-माल का नुकसान नहीं हुआ. 

सोमवार की दोपहर से ही टीपू सुल्तान चौक स्थित देवी के मंदिर के पास एक बिजली के भट्टे से  स्पार्किंग हो रही थी. शाम होते होते इस डीपी से धुआं निकलना शुरू हो गया. अंधेरा होते ही इस डीपी पर लोड बढ़ गया व डिपी से अचानक आग निकलना शुरु हो गई. विस्फोट से हड़कंप मच गया. यह जगह हमेशा व्यस्त रहती है, इसलिए इस क्षेत्र के नागरिकों ने तुरंत दमकल को जानकारी दी.  न.प के दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया. आग तीव्र होने के कारण आग को काबू करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी.