logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: तेज रफ़्तार पिकअप ने दोपहिया को मारी टक्कर, एसटी कर्मचारी की मौत


बुलढाणा: तेज रफ़्तार पिकअप ने दोपहिया को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रविंद्र जाधव जनफल (ता. मेहकर) निवासी है। मृतक राज्य परिवहन निगम में ड्राइवर थे। यह हादसा बुधवार आधी रात को हुई। हादसा कितना भीषण था इसी से समझा जा सकता है कि, दुर्घटना होते ही दोपहिया में आग लग गई और दो मिनट में वह जलकर ख़ाक हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार रात को रविंद्र अपनी नौकरी पूरी कर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह चिखली-खामगांव रोड के लोखंडा फाटा के पास पहुंचे सामने से आरही तेज रफ़्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए खामगांव सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद गाड़ियों में लगी आग

हादसा इतना भीषण था कि, दोनों गाड़ियों में आग लग गई और कुछ ही देर में गाड़ियां जलकर ख़ाक हो गई। जाधव की मौत की खबर सुनते ही बड़ी संख्या में एसटी कर्मचारी अस्पताल पहुंच गए। इस दौरान सभी कर्मचारियोंने दुर्घटना को लेकर काफी रोष जताया।