logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: देश में आतंक का माहौल, न कोई कुछ लिख सकता न बोल सकता है: भुजबल


बुलढाणा: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता और पूर्व मंत्री छगन भुजबल (Chagan Nhujbal) ने केंद्र सरकार (Central Government) पर बड़ा आरोप लगाया है। भुजबल ने कहा, "इस समय देश में आतंक का माहौल पैदा कर धार्मिक और सामाजिक कलह पैदा करने का काम चल रहा है। इससे भारत का संविधान खतरे में है। इस दौरान कोई कुछ नहीं कह सकता और न कुछ लिख सकता है। शुक्रवार को जवाहरलाल दर्डा (Jawarlal Darda) की 25वीं जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बोलते हुए भुजबल ने यह बात कही। 

भुजबल ने कहा, "देश में बहुत बड़ा जुल्म हो रहा है। सही इतिहास को मिटाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे समय में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है।" भुजबल ने भाजपा और संघ पर हमला बोलते हुए पूछा कि, "आप कौन होते हैं यह पूछने वाले कि गांधी-नेहरू ने देश के लिए क्या किया?  देश के स्वतंत्रता संग्राम में आपका क्या योगदान है?" प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि, कुछ लोग सब्जी और चाय बेचने का झूठा बोलकर देशवासियों को गुमराह कर रहे हैं। 

विश्वविद्यालयों में संघवादी कुलपतियों का चयन

पूर्व मंत्री ने कहा, "शिक्षा का धर्मीकरण बहुत गलत है। छात्रों को वास्तविक और प्रेरक इतिहास पढ़ाया जाना चाहिए। लेकिन वर्तमान में देश के विश्वविद्यालयों में संघ विचारधारा के कुलपति नियुक्त करने की कवायद केंद्र और भाजपा शासित राज्यों में शुरू हो गई है।" उन्होंने कहा, "संघ विज्ञान के कुलपति की नियुक्ति से शिक्षा जैसे क्षेत्र में छात्रों के मन में धार्मिक विभाजन पैदा करने के इस प्रयास को विफल करना चाहिए।