logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Buldhana

Buldhana: बुलढाणा शहर के म्हाडा कॉलोनी में तेंदुओं का आगमन, रिहायशी इलाके में दिखें ५ तेंदुआ; नागरिकों में दहशत


बुलढाणा: शहर से सटे ज्ञानगंगा अभयारण्य में कई प्रजाति के प्राणी है। अक्सर ये वन्य प्राणी शर की ओर रुख करते हुए नजर आते है। बीती रात बुलढाणा के म्हाडा कॉलोनी में  एक साथ पांच तेंदुओं के देखे जाने से हड़कंप मच गया।

बुलढाणा जिले के ज्ञानगंगा अभयारण्य में विभिन्न प्रकार के वन्यजीवो रहते है, जिनमें तेंदुए और भालुओं की संख्या प्रमुख है। ये हिंसाल प्राणी कई बार जंगल से सटे शहर के इलाकों में देखे जाते हैं। ताजा मामला बुलढाणा शहर की म्हाडा कॉलनी का है, जहां देर रात एक साथ पांच तेंदुए नजर आये। 

स्थानीय नागरिकों ने रात के समय तेंदुए  को देखा और तुरंत ही वन विभाग को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और रात 12 बजे तक इन तेंदुए पर नजर रखी गई। अधिकारियों के अनुसार, सभी पांच तेंदुए रातभर उसी परिसर में ही घूमते देखे गए।

वन विभाग ने आशंका जताई है कि ये तेंदुए संभवतः शिकार की तलाश में जंगल से निकलकर रिहायशी क्षेत्र में आये होंगे। इसलिए विभाग की ओर से स्थानीय नागरिकों को सतर्क रहने, रात में अकेले बाहर न निकलने और बच्चों व पालतू जानवरों की विशेष देखभाल करने की अपील की गई है।