logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: खतरनाक केमिकल से भरे बैरल सड़क किनारे फेंके, गैस से नागरिकों को सांस लेने में दिक्कत; परिसर में दहशत


बुलढाणा: बुलढाणा-अजंता हाईवे पर बुधनेश्वर फाटा के पास नुकसानदायक केमिकल से भरा ड्रम फेंके जाने से स्थानीय किसानों में दहशत का माहौल है। कुछ ड्रम फट गए हैं और उनमें मौजूद केमिकल लीक होने से पेड़-पौधे सूखने लगे है, साथ ही हवा में इसका असर होने से सांस लेना मुश्किल हो गया है। ये इंसानों के साथ-साथ जंगली जानवरों के स्वास्थ्य के लिए भी खतरा है।

बुलढाणा से अजंता की ओर जाने वाले मार्ग पर बुधनेश्वर फाटा के पास अज्ञात आयशर वाहन से आए कुछ लोगों ने  केमिकल से भरे 10 से 12 सड़क के किनारे फेंक कर निकल गए।  जंगल में फेंके गए इन ड्रमों में से 3 से 4 ड्रम फट गए और उनमें से केमिकल लीक हो गया और गैस निकलने लगा।  ये केमिकल इतना खतरनाक है की से इलाके के सभी छोटे-बड़े पेड़ कुछ ही देर सूखने लगे। 

यहां तक कि नागरिकों को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। नागरिकों ने ही तत्काल स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी।  जिसके बाद थानेदार नरेंद्र पेंदोर ने जाकर निरीक्षण किया  , हालाँकि ये परिसर छत्रपति संभाजीनगर जिले में है, इसलिए वहां के अधिकारियों को सूचित किया गया।

जिसके बाद फरदापुर के थानेदार और अजंता आरएफओ निलेश सोनवणे भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार फेंके गये ड्रम घाटी में काफी नीचे चले गए है, जिससे अब  एनडीआरएफ की मदद ली जाएगी। इस मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।