logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआं खेलते 81 लोगों को किया गिरफ्तार; 2.71 करोड़ का सामान जब्त


बुलढाणा: अमरावती डिवीजन के विशेष पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) की एक टीम ने बुलढाणा जिले के शेगांव के पास वारवट मार्ग पर गौरव होटल इलाके में एक जुए के अड्डे पर छापा मारा। इसमें 81अभियुक्तों को जुआ खेलते हुए तथा 7 लाख नकद एवं जुआ सामग्री, 13 चार पहिया वाहन, 59 मोटरसाइकिल, 181 मोबाइल फोन तथा कुल 2 करोड़ 71 लाख रुपये जब्त किये गये हैं। जिले में अब तक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

इसका नेतृत्व यवतमाल जिले के उप मंडल पुलिस अधिकारी मिरखिलकर (आईपीएस), दारवा, नेर के पुलिस निरीक्षक जाधव ने किया था। यह ऑपरेशन रविवार दोपहर ढाई बजे तक जारी रहा। अमरावती में विशेष पुलिस महानिरीक्षक को मिली सूचना के आधार पर शनिवार रात यवतमाल के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी आदित्य निरखिलकर के नेतृत्व में होटल गौरव बार एंड रेस्टोरेंट में छापेमारी की गयी।

इस कार्रवाई में आरोपियों से 7 लाख नकद, 59 मोटरसाइकिल और 181 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई में 2 करोड़ 70 लाख रुपये का माल जब्त किया गया है। कार्रवाई करने से पहले दस्ते के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शेगांव आए और होटल में जुए की रेकी की। उसके बाद हमने उसी होटल में लंच किया। उसके बाद जाल बिछाया गया और अमरावती से हरी झंडी मिलते ही इस बड़े छापे को अंजाम दिए जाने की सूचना मिली.