logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Buldhana

Buldhana: भाभी की हत्या मामले में देवर को दोहरे उम्र कैद की सजा


खामगांव: जगह के विवाद को लेकर भाभी की हत्या के लिए जिम्मेदार देवर को न्यायालय ने दोहरे उम्र कैद की सजा सुनाई. यह फैसला खामगांव जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश ए.एस. वैरागडे ने सुनाया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिवरखेड़ पुलिस थाने की हद में आनेवाले गणेशपुर में पांडुरंग लठाड (20) ने जगह के विवाद को लेकर अपनी भाभी दुर्गा लठाड (20) को 26 नवंबर 2016 की सुबह साढे चार बजे के दौरान शरीर पर केरोसीन डालकर जला देने की घटना घटी थी. 

पश्चात गंभीर रूप से घायल पीड़िता को खामगांव के अस्पताल में भरती किया गया था. लेकिन उसकी हालत चिंताजनक होने से उसे अकोला के अस्पताल में भर्ती किया गया था. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. प्रकरण में अकोला शहर पुलिस थाने के एपीआई सपना निरांजने ने उक्त महिला की मौत के पहले बयान दर्ज किया था. 

हिवरखेड थाने के पुकां संजय जाधव की शिकायत पर हिवरखेड पुलिस ने आरोपी पांडुरंग लठाड के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 302, 449 के तहत मामला दर्ज कर दोषारोप पत्र न्यायालय में दाखल कर मामला न्याय प्रविष्ट किया गया. प्रकरण न्यायालय ने 11 गवाहों के बयान दर्ज किए, जिसमें मृतक महिला का पति पलट गया. मृतक के बयान के साथ साथ डा.नरेंद्र सरोदे एवं एपीआई निरांजने का बयान महत्वपूर्ण रहा. 

पश्चात न्यायालय ने आरोपी को धारा 302 में उम्र कैद एवं 10 हजार रू. का जुर्माना तथा भादंसं की धारा 449 में उम्र कैद एवं 10 हजार रू. का जुर्माना सुनाया. उक्त जुर्माना न भरने पर और तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतने का प्रावधान किया गया है. सरकार पक्ष की और से अतिरिक्त सरकारी वकील रजनी बावस्कर भालेराव ने काम संभाला. कोर्ट पैरवी घनोकार ने की तथा जांच अधिकारी के तौर पर एपीआई नरेंद्र डंबाले ने काम देखा.