logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: बस की दुपहिया को टक्कर, 3 घायल


खामगांव: बस ने दुपहिया को टक्कर मारने की घटना जनुना चौराहे के समीप हुई. इस हादसे में दुपहिया सवार तीन व्यक्ति घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल किया गया. प्रकरण में शिकायत के आधार पर उक्त बस चालक के खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, तलाब मार्ग पर स्थित जनुना चौराहा जान लेवा साबित हो रहा है. इस जगह हमेशा हादसे होते रहते है. 

इस बीच शनिवार की सुबह दुपहिया क्र.एमएच 28 एन 5377 से उमेश डाबेराव निवासी चिंचोली यह पत्नी एवं बेटी समेत जनुना से शहर की ओर आ रहे थे. इस बीच चिखली बाईपास दिशा से आ रही बस क्र.एमएच 20 बीएल 2461 के चालक ने बस तेज गति से एवं लापहरवाई से चलाकर दुपहिया को टक्कर मार दी. जिसमें दुपहिया सवार उमेश डाबेराव एवं उसकी पत्नी मुक्ता तथा बेटी आराध्या यह घायल हुए. उसी तरह दुपहिया का नुकसान हुआ.

प्रकरण में अर्चना सोलंके (30) निवासी जनुना ने शिवाजी नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. उक्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने उपरोक्त बस चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज किया है. आगे की जांच नापुकां प्रदीप मोठे कर रहे है.