logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: नासिक से नागपुर आ रही बस डिवाइडर से टकराई, 47 यात्री थे सवार


बुलढाणा: नासिक से नागपुर आरही राज्य परिवहन निगम की बस दुर्घटना का शिकार हो गई। ड्राइवर का अंदाजा बिगड़ने के कारण बस सीधे डिवाइडर से जा टकराई। गनीमत यह रही की इस हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ। बस में 47 यात्री सवार थे। यह हादसा शनिवार सुबह छह बजे मलकपुर के पास हुआ। 

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम को नासिक से नागपुर आने के लिए बस निकली सुबह जैसे ही बस मलकपुर के पास पहुंची ड्राइवर का अंदाजा बिगड़ा और बस डिवाइडर के ऊपर चढ़ गई। हादसा होते ही बस में सवार यात्री घबरा गए। उन्हें तुरंत बस से निचे उतरा गया। इसके बाद बस को डिवाइडर से नीचे उतारने का प्रयास शुरू हुआ, लेकिन फंसने के कारण  बस निकल नहीं सकी। हालांकि, बाद में क्रेन की मदद से बस को निचे उतारा गया। इसके बाद बस अगले सफर के लिए रवाना हो गई।