logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: धनंजय देसाई समेत 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, आक्रामक और अभद्र टिप्पणी को कार्रवाई


बुलढाणा: आक्रामक और अभद्र टिप्पणी को लेकर सुर्खियों में रहने वाले हिंदू राष्ट्र सेना (Hindu Rashtra Sena) के संस्थापक अध्यक्ष धनंजय देसाई (Dhananjay Desai) समेत 18 लोगों के खिलाफ चिखली पुलिस ने मामला दर्ज किया है  बिना अनुमति के आयोजित कार्यक्रम में भड़काऊ बयान और भाषण देकर साम्प्रदायिक तनाव और सामाजिक कलह पैदा करने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है 

26 मार्च की देर रात चिखली तहसील के मकरध्वज खंडाला में शाखा नेमप्लेट अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर देसाई की कार पर एक बड़ी 'स्क्रीन' लगाई गई थी और उस पर देसाई के जहल 'लाइव' भाषण को पेश किया गया था। जिलाध्यक्ष विजय पवार ने भी भड़काऊ बयान दिया। चिखली पुलिस ने अनुमति देने से मना करने के बावजूद कार्यक्रम आयोजित कर कर्फ्यू के आदेश का उल्लंघन किया।

 मकरध्वज के एक स्थान से सामाजिक तनाव है और वह मामला न्यायालय में दर्ज है। इस पृष्ठभूमि में गांव में सामाजिक तनाव और सांप्रदायिक तनाव पैदा करने के आरोप में धनंजय देसाई, विजय पवार, राजेश पिंगले, रामकृष्ण थेंग, गजानन थेंग, ध्यानेश्वर थेंग, मधुकर थेंग, गजानन महाराज सपकाल सहित कुल 18 अभियुक्तों पर मामला दर्ज किया गया था.