logo_banner
Breaking
  • ⁕ धानोरकर गुट का ‘ऑपरेशन गुटनेता’ सफल; सुरेंद्र अडबाले बने मनपा कांग्रेस के नए गुट नेता, राजेश अडूर की हुई छुट्टी ⁕
  • ⁕ Nagpur: धर्मांतरण के दबाव और शोषण का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार ⁕
  • ⁕ Bhandara: वरठी में दीये की बत्ती से लकड़ी के पुराने घर में लगी आग; जान का नुकसान नहीं, घर में रखा सामान जला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में एमडी ड्रग्स की बिक्री, क्राइम ब्रांच ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ बढ़ता जा रहा मानसून का इंताजर, उमस और गर्मी से नागरिक परेशान; विदर्भ में तापमान फिर 44 डिग्री के पार ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Buldhana

Buldhana: धार्मिक स्थल के बाहर नारेबाजी करने को लेकर दो गुटों में भिड़ंत, कई घायल; 38 के खिलाफ मामला दर्ज 


बुलढाणा: रामनवमी के मौके पर देश के विभिन्न हिस्सों में हिंसा और आगजनी की घटना सामने आई है। ऐसी ही घटना जिले के मोताला में भी हुई, जहां एक धार्मिक स्थल के बाहर नारेबाजी करें को लेकर दो गुटों आपस में भीड़ गए। हुई मारापीटी में सात लोग घायल हो गए, जिन्हे इलाज के लिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में 38 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, इसमें से छह को गिरफ्तार किया है।  

29 मार्च की रात मोताला में एक धार्मिक स्थल के सामने कुछ युवकों ने नारेबाजी की। जब शेख राशिद और कुछ युवक इस बारे में पूछताछ करने गए तो ध्यानेश्वर राजू सपकाल, सोपान सपकाल, बालू किरोचे, धनराज सोलंके, सुमीत विठ्ठल सोनुने, योगेश नाहवी, विठ्ठल तानाजी तायदे, गणेश तायडे, सचिन घडेकर, शिवा घडेकर और अन्य दस-पंद्रह लोग उन्हें पीटा। इसमें  चार लोग घायल हो गए। इसमें शेख अंसार शेख यूनुस को बुरी तरह पीटा गया और उसे बुलढाणा और फिर औरंगाबाद शिफ्ट कर दिया गया। इस मामले में राशिद श. खलील द्वारा बोराखेड़ी पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने उपरोक्त दस और पंद्रह अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

दूसरे गुट के विठ्ठल तानाजी ताइदे ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। तदनुसार, शेख कलीम शेख यूनुस, शेख अंसार शेख यूनुस, शेख अरशद शेख बुदान, शेख राशिद शेख खलील, अरबाज खान कलीम खान और वसीम शाह छोटू शाह ने पूछा कि उन्होंने 29 मार्च की रात को यहां ख्वाजा नगर में घोषणा क्यों की। बाद में उन्होंने तायड़े और उसके साथियों को डंडों, फल कटरों और ईंटों से पीटा। तीन लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आगे की जांच चल रही है।