logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: पहली ही बरसात में समृद्धि महामार्ग पर कई जगह पड़ी दरारें व गड्ढे


बुलढाणा: नागपुर-मुंबई समृद्धि राजमार्ग का निर्माण अंतरराष्ट्रीय मानक तकनीक का उपयोग करके और 55 हजार करोड़ रुपये की लागत से किया गया है. इस महामार्ग को शुरू हुए बमुश्किल से सात महीने ही हुए हैं. लेकिन पहले मानसून सीजन में इस हाईवे पर जगह-जगह गड्ढे और दरारें आ गईं. अब इसी कारण इस महामार्ग की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं.

पहले ही समृद्धि हाईवे पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. जब से यह हाइवे बना है तब से यहां पर कई सड़क हादसे हो चुके हैं. अब समृद्धि हाईवे पर ऐसे गड्ढों से अगर 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाले वाहन गुजरेंगे तो बड़ी दुर्घटना होने की आशंका है.