logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Buldhana

Buldhana: पुनर्वसन की मांग को लेकर पानी में डूबे प्रदर्शनकारी का शव 30 घंटे बाद मिला


बुलढाणा: बुलढाणा जिले के जलगांव-जामोद तहसील स्थित जीगांव परियोजना में चल रहे जलसमाधि आंदोलन के दौरान लापता हुए एक किसान का शव 30 घंटे बाद मिला है। बचाव दल को मलकापुर के पास धूपेश्वर में तीन नदियों के त्रिवेणी संगम पर शव मिला।

आखिर हुआ क्या था?

अडोल खुर्द के ग्रामीणों ने कल सड़क की मांग को लेकर जीगांव परियोजना में जलसमाधि आंदोलन शुरू किया था। इस आंदोलन के दौरान विनोद पवार नाम का एक किसान नदी में कूद गया था। इसके बाद मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया था कि उसे बचाने की कोई कोशिश नहीं की गई। इस घटना के बाद, एनडीआरएफ की टीम ने तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया था, लेकिन वे असफल रहे। आखिरकार कल देर शाम उसका शव मिला।

आंदोलन का कारण

अडोल खुर्द के ग्रामीणों की सड़क की मांग कई वर्षों से चली आ रही है। उन्होंने प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए यह जलसमाधि आंदोलन शुरू किया था। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति गहरा रोष व्याप्त है।