logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद, गुस्से में पति ने उठाया ऐसा कदम जिसे देख लोग रहे गए सन्न


बुलढाणा: पति पत्नी के बीच हुए विवाद में पति ने चाकू से गोदकर पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है। यह घटना गुरुवार शाम बुलढाणा तहसील के नंदराकोली गांव में हुई। पुलिस ने मृतक सुनीता गणेश जाधव (37) के बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी गणेश भागाजी जाधव (45) की तलाश शुरू कर दी है। 

मिली जानकारी के अनुसार, गणेश और सुनीता के बीच सुबह किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। कहासुनी के बाद गणेश घर से चला गया। ऐसा लगता है कि विवाद सुलझ गया है। 
शाम 4 बजे घर लौटा और सिलाई मशीन पर काम कर रही सुनीता पर चाकू से हमला कर दिया। गर्दन पर चाकू लगने के कारण सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। 

घटना की जानकारी मिलते ही थानेदार रविंद्र देशमुख, बिट जमादार परमेश्वर राजपूत अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के बेटे विशाल जाधव की तहरीर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश जारी कर दिया है।