logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Buldhana

Buldhana: बुलढाणा जिले का बढ़ा गौरव; राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से महिला सर्प रक्षक वनिता बोराडे को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम हेतु विशेष निमंत्रण


बुलढाणा: पिछले कई वर्षों से वन एवं वन्यजीव पर्यावरण के संरक्षण एवं अनुसंधान के क्षेत्र में कार्यरत बुलढाणा जिले की पहली महिला सर्प रक्षक वनिता बोराडे को राष्ट्रपति कार्यालय से विशेष निमंत्रण प्राप्त हुआ है। भारतीय डाक विभाग के विशेष दूत द्वारा स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम हेतु उन्हें निमंत्रण मिला है।  

अब तक, उन्होंने वन विभाग की मदद से 51 हज़ार से ज़्यादा साँपों को पकड़कर उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ा है। इसके लिए उनका नाम इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो चुका है। इसके साथ ही, उन्हें विभिन्न पुरस्कार भी मिल चुके हैं। 

उनके इस कार्य के सम्मान में, उन्हें महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यालय द्वारा 15 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम का निमंत्रण लेकर, भारतीय डाक विभाग के विशेष दूत नागपुर से उनके गाँव आए और सर्प रक्षक वनिता बोराडे को आमंत्रित किया है। बुलढाणा जिले के लिए यह गौरव की बात है।