logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: किसान नेता रविकांत तुपकर हुए अंडरग्राउंड, पुलिस ने जारी किया नोटिस


बुलढाणा: सोयाबीन-कपास किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर 11 फरवरी को बुलढाणा या मुंबई में आत्मदाह की घोषणा करने के बाद किसान नेता रविकांत तुपकर भूमिगत हो गए हैं। इस बीच बुलढाणा पुलिस ने उन्हें नोटिस जारी कर कार्रवाई की चेतावनी दी है। हालांकि तुपकर ने ऐलान किया है कि वह संगठन के जरिए आंदोलन के स्टैंड पर अडिग हैं और शहीद होने पर भी पीछे नहीं हटेंगे।

किसान नेता रविकांत तुपकर ने फसल बीमा, भारी बारिश के लिए ठप पड़ी सहायता और सोयाबीन-कपास के भाव में वृद्धि को लेकर किसानों के साथ आत्मदाह की चेतावनी दी है। 7 फरवरी को उन्होंने घोषणा की कि वह शनिवार 11 फरवरी को सुबह 11 बजे कलेक्टर कार्यालय या 'बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज', मुंबई में एआईसी फसल बीमा कंपनी के कार्यालय के सामने आत्मदाह करेंगे। इसके बाद से यह भूमिगत हो गया है। हालांकि, 'स्वाभिमानी' के वरिष्ठ सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि वे अब भी अपने रुख पर कायम हैं और किसी भी सूरत में पीछे नहीं हटेंगे।