logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Buldhana

Buldhana: दूकान में घुसकर की मारपीट, एसपी कार्यालय परिसर की घटना


बुलढाना: शहर में पिछले कुछ दिनों से अपराधिक गतिविधियों से जुड़ी घटनाएं तेजी से बढ़ी है. इस बीच एसपी कार्यालय परिसर में ही पानी के छींटे आने से गुस्साए एक युवक ने दूकान में घुस कर तीन युवकों की पिटाई कर दी. जिससे शहर में बढ़ रही इस प्रकार की गुंडागर्दी को लगाम लगाए जाने की मांग व्यापारियों द्वारा की जा रही है.

शहर के कारंजा चौक परिसर के एक निजी टायपिंग इन्स्टिटयूट में काम करनेवाले एक युवक के हाथों सफाई करते समय पानी के छींटे पास ही के कैन्टीन पर बैठे गोल्या उर्फ गौरव चिंचोले नामक युवक के शरीर पर गिरे, इस बात को लेकर गौरव ने काम करनेवाले युवक से गाली गलौज की. 

इस दौरान छोटी सी बात का बतंगड़ बनाने का कहने पर गौरव को अधिक गुस्सा आ गया व उसने दूकान में जाकर काम कर रहे तीन युवकों की पिटाई कर दी. भरे बाजार में इस प्रकार की घटना से व्यापारियों में भय का माहोल निर्माण हुआ है. इस सिलसिले में शहर पुलिस ने गौरव चिंचोले के विरोध में मामला दर्ज किया.