logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: दिन दहाड़े पेट्रोल पंप में घुसे चार लुटेरे, ढाई लाख लेकर हुए फरार


बुलढाणा: सिंधखेड़ा राजा तहसील के साक्खेड़ा थाना क्षेत्र के मलकापुर पंगरा में श्रीयान पेट्रोल पंप पर लूटपाट कर ढाई लाख रुपये लूट लिए गए। यह सनसनीखेज वारदात 20 नवंबर रविवार की रात साढ़े नौ बजे के बीच हुई।

चार पहिया वाहन में सवार चार लुटेरे पेट्रोल भरने के बहाने केबिन में घुस गए। अंदर सो रहे कर्मचारियों की बेरहमी से पिटाई कर केबिन से ढाई लाख रुपये लूट लिए गए। घटना की सूचना मिलने पर सखरखेड़ा, बीबी व किनगांव राजा की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। लुटेरा और उसकी गाड़ी सीसीटीवी में कैद हो गई है।

इस बीच, पुलिस ने घेराबंदी कर दी है और पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है। इसी दौरान मलकापुर पंगरा पेट्रोल पंप में लूट के बाद जब सुल्तानपुर में कलिंका पेट्रोल पंप पर लूटपाट कर रहे थे तो कर्मचारियों और लुटेरों के बीच हाथापाई हो गई। कर्मचारियों के विरोध करने पर लुटेरे चोरी की कार मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि इस झड़प में एक लुटेरा घायल हो गया।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विलास यामावर ने रात में घटना स्थल का दौरा किया। वहीं सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक बी.बी. महामुनि, महेकर थानेदार निर्मला परदेशी ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। घटना की सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लग गई है और प्रारंभिक अनुमान है कि चारों लुटेरे उसी इलाके के हैं। साखेरडा थानेदार जितेंद्र आदोले ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही आरोपियों को जेल होगी।